देश में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई के बाद आज सबसे कम मामले आए, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई के बाद आज सबसे कम मामले आए, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 42,966,344 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,152,604 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 625857 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 7201070 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 119502 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 7,946,429 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36,470 नए मामले सामने आए और साथ ही इस दौरान 488 लोगों की मौत भी हुई। आपको बता दें कि आज कोरोना के आए नए मामले 18 जुलाई के बाद सबसे कम नए मामले हैं। 18 जुलाई को 34,884 नए मामले सामने आए थे।

रिकवरी रेट अब 90 फीसदी के पार पहुंच गया है। एक्टिव केस की दर 8 फीसदी के नीचे है। मृत्यु दर 1.5 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 3.80 फीसदी है। ICMR के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 10.44 करोड़ (10,44,20,894) लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। पिछले घंटों में 9,58,116 लोगों के सैंपल जुटाए गए हैं।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2,832 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 3,736 मरीज ठीक हुए। वहीं, 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 54 दर्ज हुआ। यहां कुल मामले बढ़कर 3,59,488 हो गए हैं, जिनमें 3,27,390 ठीक हो चुके हैं और 6,312 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में इस समय 25,786 एक्टिव केस हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

28770

773548

6606

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

198

3997

58

अरुणाचल प्रदेश

2174

12182

35

असम

14891

188587

908

बिहार

9355

201942

1058

चंडीगढ़ 

633

13230

222

छत्तीसगढ़

22093

153654

1861

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

50

3176

2

दिल्ली

25786

327390

6312

गोवा

2517

39433

582

गुजरात 

13716

150513

3690

हरियाणा

10154

147566

1737

हिमाचल प्रदेश 

2511

17782

293

जम्मू एंड कश्मीर 

7296

83485

1444

झारखंड

5666

93368

872

कर्नाटक

75442

719558

10947

केरल

93848

302017

1352

लद्दाख

691

5216

71

मध्य प्रदेश 

11857

154222

2890

महाराष्ट्र 

134657

1470660

43348

मणिपुर

4223

13057

144

मेघालय

1514

7441

81

मिजोरम

315

2212

0

नागालैंड

1838

6792

33

ओडिशा

15331

266105

1259

पुडुचेरी

3758

29990

588

पंजाब

4219

123047

4125

राजस्थान

16233

169962

1853

सिक्किम

245

3530

65

तमिलनाडु

29268

671489

10956

तेलांगना

17890

213466

1315

त्रिपुरा

1796

28153

344

उत्तराखंड

4080

55663

1001

उत्तर प्रदेश 

26652

438521

6904

वेस्ट बंगाल

37190

310086

6546

भारत में कुल मामले

625857

7201070

119502


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।